लापरवाही बरतने पर दर्ज होगी एफआईआर

0 497
Main Ad1

कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन सख्त

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
कोरोनावायरस को रोकने के लिए कलेक्टर रवींद्र चौधरी और पुलिस कप्तान पंकज कुमावत दिन रात काम कर रहे हैं। जहां आए दिन लोगों की लापरवाही बरतने के कारण संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है, लापरवाहों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। जहां अब लापरवाही बरतने पर सीधे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही करने पर होगी एफआईआर
कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि लापरवाही बरतने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा जिसका जिम्मा अपर कलेक्टर समेत एसडीएम को दिया गया है।
 स्टार समाचार से खास बातचीत में कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने कहा की जुलाई के महीने में अधिकतम कोरोनावायरस के पाजटिव मरीज सामने आए हैं। जिसको रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस महामारी से बचने के लिए सावधानी ही एकमात्र उपाय है जहां मात्र हमेशा पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन मुख्य रूप से करें और समय समय से हाथ को सैनिटाइज करते रहें। लापरवाहों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिना मास्क के या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वहीं आम जनता से जिले के दोनों मुख्य अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना कोरोनावायरस सावधानी बरते तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
कड़ी निगरानी में होगा कंटेंटमेंट एरिया
कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने स्टारसमाचार से खास बातचीत में कहा कि कंटेनमेंट एरिया की कड़ी निगरानी की जाएगी।
 कंटेनमेंट एरिया में रहने वाले आम जनता से अपील करते हुए जिले के मुख्य अधिकारियों ने कहा कि बेवजह बिना काम के घरों से बाहर ना निकलें। एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को संक्रमित कर सकती है। पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने कहा कि जिले में कंटेनमेंट एरिया के आसपास बढ़ती भीड़ को लेकर पुलिस अब शख्ती से पेश आएगी। इस कोरोना जैसी महामारी के जंग में जिले के मुख्य अधिकारियों ने आम जनता से प्रशासन की गाइडलाइन को फॉलो करने के लिए तथा संक्रमण को रोकने के लिए अपील करते नजर आए।
News TOP Footer