जिले में गुंडा बदमाशों की खैर नहीं

0 793
Main Ad1

गुंडा बदमाशों की कराई गई परेड

आर.बी.सिंह राज

Main Ad1
पुलिस कप्तान पंकज कुमावत के निर्देश पर ने गुंडा बदमाशों की रजिस्टर सूची तैयार कर परेड कराई जा रही है तथा किसी अपराध में संलिप्तता अथवा अपराध घटित करने पर कठोर कार्यवाही व जिला बदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया है।
इसी परिपेक्ष में बीते सोमवार को अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेल द्वारा गुंडों की परेड कराया गया है। पुलिस के द्वारा मिली सूचना के आधार पर वीरे उर्फ वीर बहादुर सिंह, पिता चंद्रबली सिंह निवासी अमिलिया, अरुण सिंह उर्फ मम्मू पिता देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी अमिलिया, मनोज सिंह पिता देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी अमिलिया, शैलेंद्र सिंह पिता दुर्घट सिंह निवासी अमिलिया, दिनेश उर्फ हनी सिंह पिता शिव प्रताप सिंह निवासी अमिलिया, कैलाश पटेल पिता दौलत पटेल निवासी कदौरा की परेड अमिलिया पुलिस द्वारा कराया गया है।
बहरी पुलिस ने कराई परेड
बहरी थाने में दर्ज अपराधों को लेकर अजीत सिंह पिता विजय बहादुर सिंह निवासी हटवा, गोलू गुप्ता पिता रतनलाल गुप्ता निवासी बहरी, रामकरण साहू पिता विश्वनाथ साहू निवासी को बहरी पुलिस द्वारा परेड करायी गयी है।
News TOP Footer