पीड़ित ने लगाई पुलिस से गुहार

0 785
Main Ad1
पत्नी को ले गया है साढू , पत्नी की आड़ में ऐंठ चुका है पैसा

Main Ad1

कृतिका:सीधी 

रामपुर नैकिन पुलिस के पास एक अजीबोगरीब मामला आया है जहां पीड़ित ने अपने साढू भाई के उपर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी पत्नी को मेरा साढू ले गया है तथा पत्नी उसे एटीएम, पासबुक साथ 6 लाख रुपये भी दे चुकी है।
वहीं पत्नी और पैसा मांगने पर साढू द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती है, पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला
भैंसरहा निवासी संदीप कुशवाहा पिता संपत कुशवाहा 27 साल ने रामपुर नैकिन पुलिस को शिकायत की आवेदन देकर गुहार लगाई कि मेरी शादी 2019 में ग्राम नीगा रीवा जिले में हुई थी, शादी के बाद मेरे बड़े साढू बृजेश कुशवाहा पिता ज्ञान दास कुशवाहा निवासी चोरगढ़ी द्वारा मेरी पत्नी को लगातार मेरे विरुद्ध भड़काकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने बताया कि मेरी पत्नी के साथ मिलकर मेरा साढू हस्ताक्षर किया हुआ चेक बुक एटीएम भी ले गया है। बताया गया कि मेरे पत्नी को भड़का कर मेरे साढू द्वारा 6 लाख रुपये ले लिया गया है तथा मेरी मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गया है मेरे मांगने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देता है। पूरे मामले में रामपुर लेकिन टी आई एके पांडे ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
News TOP Footer