कोरेक्स छोड़ रफू चक्कर हुए तस्कर

पांच पेटी कोरेक्स बरामद

सीधी:धर्मेंन्द्र

सिटी कोतवाली अंतर्गत राम मंदिर के पास आरसीसी रोड में 5 पेटी अवैध फॉरेक्स लावारिस हालत में मिली जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले को दी गई है। जहां कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जप्ती की कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम मंदिर के पास सुबह 10:30 बजे ग्रामीणों को आरसीसी रोड के मैदान में 5 पेटी अवैध कोरेक्स पड़ी हुई मिली, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पुलिस की दहशत में इसको ले जाने वाले रास्ते में ही छोड़कर भाग गए हैं कोतवाली पुलिस के द्वारा जप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
