चुरहट पुलिस ने 20 घंटे के अंदर नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चना यादव पिता स्वर्गीय संतोष यादव 13 वर्ष निवासी कोलहा मोहनिया बीते 17 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गई थी जहां चुरहट पुलिस ने अपराध क्रमांक 420/20 भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत कायमी कर चुरहट टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा ने तलाश जारी करते हुए अलग-अलग टीम गठित किया। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त नाबालिक लड़की रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम डीठौला में है तत्काल चुरहट पुलिस ने पहुंचकर नाबालिक लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।