बादाम खाने से नहीं कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता: रोशनी भदौरिया

0 151
Main Ad1

आर्ट ऑन क्लिक पर 10वीं की एमपी टॉपर ने बताए सफलता के राज

कृतिका: सीधी  

Main Ad1
भारत सरकार द्वारा किये गए लॉकडाउन में आर्ट ऑन क्लिक द्वारा एक पहल चलायी गयी जिसमे देश के तमाम कलाकार आर्ट ऑन क्लिक से जुड़कर मोबाइल से क्लिक के माध्यम लोगों तक अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें लगातार जारी है जिसमें नटखट मित्र महोत्सव में बाल कलाकारो को मंच देने का अद्वितीय प्रयास किया गया है। इस महोत्सव में मध्यप्रदेश के गुना जिले ले एक छोटे से से गांव अजनौल की रहने वाली और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहगांव में पढ़ने वाली रोशनी भदौरिया पिता परुषोत्तम भदौरिया आर्ट ऑन क्लिक के फेसबुक पेज पर हम सभी के साथ रूबरू हुईं। रोशनी ने इसी वर्ष 10 कक्षा में 98.75 अंक प्राप्त कर पूरे मध्यप्रदेश में टॉप कर अपने परिवार और गाँव के साथ साथ विद्यालय का भी नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह वह पढाई किया करती थीं। रोशनी ने बताया कि बादाम खाने से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास से ही हमें सफलता कि प्राप्त होती है, अगर हम दृढ निश्चय कर लें की हमें यह कार्य करना है तो वह हम कर सकते हैं और उसके लिए हमें कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।
उल्लेखनीय है कि रोशनी जिस विद्यालय में पढ़ती हैं वो उनके गाँव से 24  किलोमीटर दूर है और वो ये दूरी प्रतिदिन सायकल से तय कर विद्यालय जाया करती थीं। उन्होंने बताया की वो प्रतिदिन सुबह 6 बजे घर से निकलती थीं और शाम को 5 बजे घर पहुचती थीं, साथ ही उन्होंने बताया की जो मुझे पढ़ना होता था मैं विद्यालय में ही पढ़ लेती थी और घर में मात्र 4 घंटे पढ़ती थी और आज उसी कड़ी मेहनत का परिणाम है की वो मध्यप्रदेश की टॉपर हैं। इससे ये सिद्ध होता है कि की बच्चों को सफलता प्राप्ति के लिए एकाग्र और संयम के साथ-साथ एक अच्छे समय सारणी की जरूरत होती है।
वरिष्ठ पत्रकार आर.बी. सिंह राज ने रोशनी भदौरिया का इंटरव्यू किया तथा उन सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया जो अभी 10 कक्षा में प्रवेश लेने वाले हैं।
बहुभाषीय रामायण पाठ उत्सव का शुभारम्भ आज  
कई बड़े से बड़े महोत्सव करने के बाद अब आर्ट ऑन क्लिक आज 20 जुलाई से 28 जुलाई तक नौ दिवसीय बहुभाषीय रामायण पाठ उत्सव नामक महोत्सव करने जा रहा है जिसमें महाराष्ट्र, असाम, बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्यप्रदेश आदि राज्यों की प्रस्तुति होगी।
News TOP Footer