सिंगरौली जिले के पूर्व कांग्रेस महासचिव हुए कोरोना संक्रमित कांग्रेसियों में मचा हड़कंप


कृतिका सीधी :
सिंगरौली जिले में शनिवार देर रात आई कोरोना संक्रमित रिपोर्ट में सिंगरौली जिले के पूर्व कांग्रेस महासचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन अब कांग्रेस नेता को आइसोलेट करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता को जिला चिकित्सालय में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बताया गया की बीते 11 जुलाई से संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगाल कर उनकी जांच कराई जाएगी। इस दौरान 13 जुलाई को मोरवा स्थित मुख्य मार्ग पर एनएच के खस्ताहाल के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने धान रोपो आंदोलन किया था जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस के बहार से आए वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्ता जुटे थे। अब कांग्रेस नेता की रिपोर्ट पाजटिव आने के बाद सभी में हड़कंप की स्थिति है। वही इस प्रदर्शन में शामिल होने आए बड़े नेताओ के संपर्क में आने की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।—-

एनटीवी इंडिया न्यूज़
- खबर जरा हट कर –
