रीवा पुलिस को बड़ी सफलता गांजे का अवैध तस्कर हुआ गिरफ्तार

0 290
Main Ad1

Kritika sidhi :

  1. अब खबर रीवा से जहां 1 दिन पूर्व पुलिस के हाथ लगे एक गांजा तस्करी के आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात कार्यवाही करके बड़ी मात्रा में गांजे की खेती बरामद की है इसके साथ ही पुलिस के सामने आरोपी से गांजा खरीदने वाले दर्जनभर विक्रेताओं के नाम सामने आए हैं जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। बताया गया कि 1 दिन पूर्व पुलिस ने गंगेव ऊंचा टोला निवासी नारायण चतुर्वेदी के घर में दबिश देकर 2 किलो गांजा और 9 लाख 56 हजार नकद बरामद किए थे पुलिस ने उक्त आरोपी की निशानदेही पर देर रात बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया जिसे उसने घर के अंदर छिपा था उसके पास 25 किलो गांजा बरामद हुआ है आरोपी के पास से बरामद रुपए गांजे की बिक्री के थे आगे बताया गया कि उक्त गांजा तस्कर बड़ी मात्रा में गांजा मंगाता था और थोड़ी.थोड़ी मात्रा में बिक्री करता था उसके यहां कुछ ही दिन पहले गांजे की खेप आई थी इस कार्यवाही के बाद लोगों में यह भी चर्चा है कि उक्त व्यक्ति लंबे समय से उक्त अवैध व्यापार कर रहा था लेकिन अब तक पुलिस इससे अनजान बनी हुई थी बरहाल इस कार्यवाही के बाद इस तरह का व्यवसाय करने वाले लोगों के कान खड़े हो गए हैं और वह बचने के तरीके ढूंढ रहे हैं
Main Ad1

NTV India news

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer