जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कमान सम्हालते ही अपराधियों कि आगई है शामत

कृतिका सीधी :
जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज कुमावत के द्वारा जिले की कमान सम्हलते ही जिले भर में अपराधियों की शामत आ गई है और उनको छिपने को कही जगह नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में थाना रामपुर नैकिन प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडे के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 424 2020 हत्या करके फरार रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। बताया गया की दिनांक 28 मई 2020 को सूचना करता शैलेंद्र मिश्रा पिता चक्रपाणि मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भितरी सिग्मा टोला थाना रामपुर नैकिन द्वारा उक्त दिनांक की दरमियानी रात करीबन 2 बजे मृतक राहुल मिश्रा पिता स्वर्गीय हरिशंकर मिश्रा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भितरी सिग्मा टोला थाना रामपुर नैकिन की मौत छत से गिरने से आई चोटों के कारण हो जाने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई गई थी जिस पर मामला कायम कर जांच के दौरान मृतक की मां संगीता मिश्रा के कथन अनुसार पाया गया कि मृतक व आरोपी कुलदीप उर्फ रिंकू शुक्ला के मध्य उधारी पैसे के लेनदेन की बात काफी लंबे समय से चल रही थी तथा घटनास्थल के निरीक्षण दौरान पाए गए परिस्थिति के आधार पर अपराध क्रमांक 424 2020 धारा 302 ए201 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध कर हत्या के समय से ही फरार चल रहे आरोपी कुलदीप उर्फ रिंकू शुक्ला पिता राघवेंद्र प्रसाद शुक्ला उम्र 40 वर्ष निवासी भितरी सिगमा टोला थाना रामपुर नैकिन को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –

