कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 374
Main Ad1

टमसार हत्या कान्ड का कुसमी पुलिश ने किया खुलाशा

सीधी धर्मेंन्द्र:

Main Ad1
जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत टमसार में बीते 16 जुलाई को धारदार हथियार से बंटी उर्फ वंशमणि 22 निवासी टमसार की हत्या कर आरोपी प्रेम सिंह फरार हो गया था।
थाना प्रभारी कुसमी एम.एल. रावत ने अपनी टीम के साथ हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है।
कुसमी थाना प्रभारी की विवेचना अनुसार 16 जुलाई को आरोपी प्रेम सिंह पिता सम्मन सिंह एवं बंटी उर्फ बंशमणि सिंह टमसार दोनों दक्षिण टोला टमसार साथ में घूम रहे थे जो घूमते घूमते  वीरबहादुर सिंह के घर पहुंच गये। वहीं आपस में दोनों का विवाद शुरू हो गया उसी दौरान वीर बहादुर के घर की ओसरिया में रखे धारदार हथियार कुल्हाडी से प्रेम सिंह 45 वर्ष निवासी टमसार ने बंटी पर हमला कर दिया जिससे गला और सीने के बीटच कुल्हाडी धंस गई और लोहूलुहान होकर मौके पर ही बंटी सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों द्वारा 100 डायल को सूचना दी गई और मौके पर कुसमी पुलिस पहुंच गयी। कुसमी पुलिस के एसआई एम.एल. रावत, कमलभान सिंह, रजनीश सिंह, अनुराग यादव, सखाराम धुर्वे द्वारा घटना की विवेचना करते हुये फरार आरोपी की खोजबीन जारी की गई और प्रेम सिंह को पकड लिया गया। जिसे थाना कुसमी लाकर कडाई से पूछताछ की गई।
आरोपी प्रेम सिंह ने बंटी सिंह के साथ हुये गाली गलौच के साथ होली के समय बंटी सिंह के बडे भाई से विवाद एवं चाचा के घर में घुसने जैसी पुरानी रंजिश के राज खोले एवं पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किये कुल्हाडी की जानकारी देते हुये अपना गुनाह कबूल कर लिया।
कुसमी पुलिश द्वारा धारा 302 का अपराध कायम कर अपराधी प्रेम सिंह का मेडिकल परीक्षण करवाया गया जिसे न्यायालय मझौली में पेश किया जायेगा।
News TOP Footer