कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को लेकर चिंतित जिला और पुलिस प्रशासन ने शनिवार शाम 4 बजे के लगभग लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करवाने के लिए चुरहट तथा सीधी शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन के द्वारा थाना क्षेत्रों की विभिन्न चौक चौराहों पर सघन निगरानी की जा रही है, फ्लैग मार्च में शामिल एडिशनल एसपी अंजूलता पटले, राजेश पांडे, भागवत प्रसाद पांडे चुरहट तहसीलदार तथा भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को कोरोनावायरस से बचने को लेकर घरों में रहने की अपील की। पुलिस ने लोगों से अपील कर कहा कि इस महामारी की रोकथाम का सिर्फ एक ही उपाय है कि सभी लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने घरों में रहें, अनावश्यक घर से ना निकलें।
जिले में बढ़ते कोरोना के मरीजों को लेकर चिंतित जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि शनिवार 7 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन का संपूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि बिना काम के घूमते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।