रिया चक्रवर्ती को मिली रेप और जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने कहा- ‘अब बहुत हो गया’

0 777
Main Ad1

कृतिका सीधी :

BOLLYWOOD / NEWS –

Main Ad1

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सेशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. वहीं, अब रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जरिए बताया है कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है. इसके लिए उन्होंने साइबर क्राइम से अनुरोध किया है कि इस पर वे आवश्यक कार्रवाई करें.

रिया ने अपने इस पोस्ट में लिखा है, ‘मुझे कातिल कहा गया तो मैं चुप रही, लेकिन मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो क्या आप मेरा रेप और मर्डर कर देंगे? क्या आपने जो कहा है उसकी गंभीरता का एहसास है? ये अपराध हैं. मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए.’ इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम को अपने इस पोस्ट में मेंशन करते हुए अनुरोध किया है कि इस पर वे आवश्यक कार्रवाई करें. रिया ने यह भ लिखा कि अब बहुत हो गया है.

बता दें, सुशांत के निधन के एक महीने बाद रिया ने पहली बार इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था.

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सुशांत सिंह को याद करते हुए लिखा था, ‘मैं अब भी अपने इमोशन्स का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं. तुम ही थे वो जिसने मुझे प्यार में भरोसा दिलाया, उसकी ताकत का एहसास कराया. तुमने मुझे सिखाया कैसे एक सिंपल गणितीय समीकरण जीवन के अर्थ को समझ सकता है, मैंने आपसे हर दिन सीखा है. मुझे पता है कि आप अब बहुत शांतिपूर्ण जगह पर हो. चांद, सितारे, गैलेक्सी सभी ने खुले हाथों से एक भौतिकशास्त्री का स्वागत किया होगा. सहानुभूति और आनंद से भरा, अब आप शूटिंग स्टार को चमका सकते हैं. आप खुद एक सितारा बन गए हैं.’

Source: zee news

Ntv india news
खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer