बच्चे ही भविष्य के निर्माता: नीरज

0 360
Main Ad1

गणेश स्कूल ने फिर लहराया सफलता का परचम

कृतिका:सीधी 

Main Ad1
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में एक बार फिर बाजी मारी। प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि टॉप फाइव विषयों में निशांत तिवारी 94.6 प्रतिशत, हर्ष सिंह चौहान 93 प्रतिशत, संदीप साहू 92.6 प्रतिशत, दिव्यांशी पाण्डेय 91.8 प्रतिशत, अनामिका पटेल 91.4 प्रतिशत, राज सिंह 91 प्रतिशत, पुष्पेन्द्र सिंह 90.8 प्रतिशत, साक्षी सिंह चौहान 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। शेष बाकि छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे अंकों से उर्तीण हुए हैं। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी व उन्होंने एक-दूसरे को व अध्यापकों को बधाई दी।
इस मौके पर उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यालय के संचालक व निदेशक नीरज शर्मा ने बच्चों सहित उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व उन्हें और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ये बच्चे ही भविष्य के निर्माता है। संस्था के उप निदेशक अरुण ओझा ने कहा कि विद्यार्थी इसी लगन व परिश्रम से अध्ययन करते हुए निरंतर सफलता प्राप्त करते रहें तथा स्कूल व जिले का नाम रोशन करते रहें। प्राचार्य महेन्द्र तिवारी ने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों तथा अध्यापकगण को बधाई दी।
News TOP Footer