10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा सम्मानित


कृतिका:सीधी
कन्या शिक्षा परिसर सीधी की प्राचार्या श्रीमती रेखा सिंह ने जानकारी दी है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा 10वीं की छात्रा परीक्षा परिणाम 96.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। आदिवासी विकास विभाग का परीक्षा परिणाम 72 प्रतिशत है। विभाग अंतर्गत 15 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं 17 हाईस्कूल संचालित हैं। संस्था में कुमारी सीमा सिंह कक्षा 10वीं में 400 के पूर्णांक में 387 अंक अर्जित कर आदिवासी विभाग सीधी की विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त आनंद मिश्रा द्वारा छात्रा को सील्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर सहायक संचालक डॉ. डी.के. द्विवेदी, क्षेत्र संयोजक एन.के. एस. मरकाम, डी.एस. परिहार डी.डी.ओ. प्राचार्य पी.पी. सिंह छात्रा के प्रगति पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएॅ दी है। छात्रा ग्राम सुन्दर, विकासखण्ड चितरंगी जिला सिंगरौली के साथ-साथ आदिवासी परिवार को भी गौरमानित की है।

