10 हजार का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

0 890
Main Ad1
प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने की थी आत्महत्या

सीधी:धर्मेन्द्र अमिलिया थाना अंतर्गत अमिलिया निवासी राजेश साहू पिता बैजनाथ साहू 35 साल ने 2017 में पिता को प्रताड़ित किया था जहां पीड़ित पिता ने आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। अमिलिया थाने में प्रकरण क्रमांक 1939/17 भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ था। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर दस हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था जहां बीते शनिवार को नवागत पुलिस कप्तान पंकज कुमावत के निर्देश पर बहरी पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Main Ad1
News TOP Footer