प्राशासन के द्वारा प्रतिबन्ध लगाने पर भी जिले में नहीं रुक रहा लाल ईटो का अवैध परिवहन

0 531
Main Ad1

कृतिका:सीधी  

सीधी जिले में लाल ईंट का परिवहन और क्रय.विक्रय प्रतिबंधित होने के बाद भी इसका व्यवसाय जारी है। शनिवार को इलाहाबाद से लाल ईंट लेकर सीधी पहुंचे तीन ट्रक पकड़े गये। कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार गोपद बनास द्वारा ट्रको पर चालानी कार्यवाही की गई।

Main Ad1

ज्ञात हो कि पिछले माह 23 जून 2020 को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले में अन्य प्रदेशों से आ रही फ्लै व्रिक्स यानी मिट्टी से बनी लाल ईंट के विक्रय पर प्रतिबंधित आदेश जारी किया गया था। यह आदेश 19 जून को 2020 को फ्लाई एस व्रिक्स निर्माताओं की बैठक सुझाव निर्णय के बाद जारी किया गया था। लेकिन आदेश के बाद भी जिले में बाहर से मिट्टी से बनी लाल ईंटों का परिवहन निरंतर होता रहा है और क्रय.विक्रय भी चलता आ रहा है शनिवार को इलाहाबाद से लाल ईंट लोड़ कर जब तीन ट्रक सीधी पहुंचे और संम्राट चौराहा से पड़ैनिया सिंगरौली मार्ग की ओर जा रहे थे उसी दौरान फ्लाई एस व्रिक्स निर्माता पंकज सिंह चौहान डैनिहा नवीन सिंह एवं ज्ञान सिंह पनवार को जानकारी होने पर ट्रको को गुलाब टावर के पास रोक लिया गया और इसकी जानकारी एसडीएम गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा को दी गई।

लेकिन दो घण्टे बाद भी एसडीएम के न पहुंचने पर उक्त लोगों द्वारा कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी को अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्टर के निर्देश से नायब तहसीलदार गोपद बनास आरडी साकेत आरआई महेश प्रसाद शुक्ला एवं पटवारी दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्यवाही कर ट्रक क्रमांक यूपी 72  एटी6366  एमएच 12  एलटी0577  एवं ट्रक क्रमांक यूपी 70  जीटी 0381  के विरूद्ध जुर्माना कार्यवाही की गई। लाल ईंटो का परिवहन कर रहे प्रति ट्रक पर पांच हजार रूपये जुर्माना किया गया और ट्रक चालको को हिदायत दी गई कि अब बाहर से लाल ईंटो का परिवहन न किया जाये।

News TOP Footer