बम्हनी चौकी अंतर्गत बीते दो जुलाई को रात 9 बजे हुए हत्याकांड में तीसरा आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में आ गया है। उक्त प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी हीरालाल यादव एवं संतोष यादव को बीते 2 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुराने भूमि विवाद को जब राजकरण यादव उर्फ गोल्हई खाना खाने के बाद बाहर निकला तभी आरोपी सुरेश यादव गालियां देने लगा मृतक द्वारा मना किए जाने पर आरोपी सुरेश ने मृतक को कुल्हाड़ी से मारपीट किया था इसी बीच हीरालाल यादव और संतोष यादव दोनों दौड़कर आए और आरोपी संतोष ने मृतक को पकड़ लिया था तथा पुनः मृतक के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया था आरोपी हीरालाल ने अपने पास रखे चाकू से मृतक के पेट में मारकर हत्या कर दी थी।