बाइक की ट्रक से भिड़ंत: एक की घटनास्थल पर मौत

0 403
Main Ad1
दोनों घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल

Main Ad1

सीधी:धर्मेन्द्र 

बम्हनी चौकी अंतर्गत गांव चौफाल सीधी- व्यौहारी मार्ग पर तीन बाइक सवार युवक ट्रक से जा भिड़े जिसमें एक युवक की स्पाट पर ही मौत हो गयी।
इस दुर्घटना में घायल दो बाइक सवार युवकों को गांव वालों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। इस घटना में मृतक का नाम रोशन सिंह निवासी चौफाल पवाई बताया गया है जबकि समाचार लिखे जाने तक घायलों का नाम नहीं पता चल सका था।
व्यवस्था पर सवाल
इस भीषण दुर्घटना में दुखद बात यह सामने आई है कि डायल 100 एवं 108 को स्थानीय लोगों द्वारा कई बार काल किया गया किन्तु शाम 6 बजे की घटित घटना के उपरांत तकरीबन 7:35 बजे डेढ़ घंटे तक  कोई भी प्रशासनिक मदद नहीं मिली। मजबूरन स्थानीय लोगों ने इस घटना में मृतक हुए युवक को घटनास्थल पर ही पुलिसिया कार्यवाही के मद्देनजर छोड़कर बाकी घायलों को अपनी मदद से जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।
इस तरह की बड़ी सड़क दुर्घटनाओं पर डायल 100 और 108 की लापरवाही प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

 

News TOP Footer