सीधी-सिंगरौली एन.एच. 39 की खस्ताहाल एवं जर्जर दुर्दशा एवं अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर कल 13 जुलाई को कुचवाही में कांग्रेस पार्टी द्वारा म.प्र.कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री डा.महेन्द्र सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में होने वाले विशाल जंगी प्रदर्शन के लिए कल शनिवार को युवा कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा के मुख्य आतिथ्य एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष एड.रंजना मिश्रा की अध्यक्षता में आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोविड 19 को देखते हुए सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश परिहार, महासचिव दिग्विजय सिंह राहुल, महासचिव कमलेन्द्र सिंह डब्बू, प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया कृष्णदेव सिंह ‘केडी’, विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष चुरहट विजय सिंह, रेखा सिंह, महासचिव मुकेश मिश्रा, अजीत सिंह सोनवर्षा, अभिनव सिंह बघेल, प्रकाश सिंह चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।