जिला आबकारी अधिकारी की कार्यों के प्रति उदासीनता एवं लचर व्यवस्था के चलते आये दिन बबाल मचा रहता है। शराब ठेकेदारों की अगर बात करें तो इनके द्वारा समय-समय पर आरोप लगाये जाते रहे हैं कि एक शराब ठेकेदार के इशारे पर नियम विरूद्ध ढंग से कोचिया के माध्यम से अनाधिकृत क्षेत्र में मदिरा के व्यापार व्यवसाय में विभाग की मूक स्वीकृति रहती है।
उधर अमहा स्थित वेयर हाऊस को लेकर भी स्थानीय जनों द्वारा वर्षो से आपत्ति दर्ज करायी जाती रही है। जिसमें बताया गया था कि शासकीय विद्यालय के बगल में शराब का व्यापार पूर्णत: अनुचित है किन्तु इस समस्या का भी निराकरण आज दिनांक तक नहीं हो सका है। वहीं विगत कुछ माह पहले सबसे ज्यादा आरोप प्रत्यारोप का दौर तो तब तूल पकड़ा जब बताया गया था कि रीवा डिपो से मदिरा परिवहन करने वाले वाहन के द्वारा एक पास के माध्यम से सोनवर्षा स्थित टोल प्लाजा से वाहन गुजर कर कई बार सीधी स्थित वेयर हाऊस आता है। जिसके चलते मध्य प्रदेश शासन को भारी राजस्व हानि हो रही थी और संबधित व्यक्ति माला माल हो रहा था। हाल ही में एक और विवाद तूल पकड़ता दिख रहा है जिसमें बताया गया है कि दारू की बॉटल में जहरीला खनखजुरा मिला है, जिसका अगर कोई सेवन कर लेता तो उसकी मौत लगभग तय मानी जा रही थी।
पूर्व में भी मिली थी छिपकली व मेंढक
हाल ही में देशी प्लेन मदिरा के बाटल में जहरीला खनखजुरा मिलने की बात कही जा रही है। बताया गया कि शहर के एक देशी शराब दुकान से शराब क्रय कर के पीने वाला ही था कि पैक बॉटल के अंदर का हाल देख कर दंग रह गया। हद तो तब हुई जब आबकारी विभाग के आला अधिकारी के संज्ञान में बात आयी तो उनके द्वारा पुरानी कहानी बतायी जाने लगी कि पूर्व में भी शराब की बाटल में छिपकली व मेंढक भी मिलने की बात संज्ञान मे आ चुकी है।
शराब की बाटल में खनखजुरा मिलने की बात मेरे संज्ञान मे आयी है, किन्तु इस विषय में सीधी की टीम दोषी नहीं है। देशी प्लेन मदिरा की पैकिंग सीएस 1 बी बाटलिंग प्लांट चोरहटा से होती है उसके बाद परिवहन कर सीधी मद्य भंडार में आती है। यहीं से जिले के तमाम अधिकृत दुकानों में विक्रय हेतु दिया जाता है। वहीं पूर्व में मिले छिपकली, मेंढ़क की घटना कूट रचित है।
जगन्नाथ किराड़े
जिला आबकारी अधिकारी, सीधी
वर्तमान में मेरे द्वारा शराब की पैकिंग या रिपैकिंग नहीं की जाती है, मैं अपने संस्थान का थ्री फेस विजली कनेक्सन विच्छेद करा चुका हॅू। इस दृष्टि से मैं दोषी नहीं हॅू, मैं केवल बाहर से माल पैक होकर आता है उसे वितरित करता हॅू।