पत्नी की हुई थी चाकू गोदकर हत्या ; न्याय न मिल पाने के कारण फरियादी पति ने प्रशासन से लगाई गुहार


कृतिका सीधी :
विगत 21 दिसंबर 2019 को आपसी विवाद में एक महिला के पेट में चाकू घोंप दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत में सुधार ना होने पर उसे जीवा और फिर जबलपुर नागपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। मामले में मृतक महिला का पति थाने में आरोपी पक्ष के विरुद्ध रिपोर्ट किया लेकिन पुलिस केवल मारपीट की धाराओं के तहत मामले को रफा.दफा कर दिया। 8 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी शिकायत लेकर आया पीड़ित पति जागेश्वर प्रसाद जायसवाल निवासी कतरवार चौकी मड़वास ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 21 दिसंबर 2019 को वह अपने घर पर था रात करीब 8 बजे परिवार के संतोष जयसवाल उसकी पत्नी फूलवती जायसवाल एवं सास उसके घर पहुंच गए और विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर यह लोग मारपीट में उतारू हो गए इसी दौरान संतोष जयसवाल अपनी जेब में रखा चाकू निकाल कर मेरी पत्नी शकुंतला जायसवाल के पेट में घोप दिया। हल्ला गुहार होने पर पड़ोस के रामनिहोरएराम सुंदर और चिंतामणि दौड़कर आय बीच.बचाव करने लगे तो आरोपी पक्ष मौके से भाग निकले। घटना में घायल पत्नी के इलाज के लिए उसे रात में ही किसी तरह जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर उसे रीवा रुपए कर दिए। घायल पत्नी को रीवा लेकर गया वहां भी उसकी हालत में सुधार ना होने पर डॉक्टर जबलपुर रेफर कर दिए। वहां से नागपुर ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पत्नी के इलाज के दौरान आरोपी पक्ष द्वारा उसके घर में चोरी भी की गई। नगदी सहित जेवरात चुरा ले गए। इन घटनाओं की रिपोर्ट मड़वास चौकी में की गई लेकिन पुलिस केवल मारपीट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर मामले को रफा.दफा कर दिया है। जबकि चाकू से घायल मेरी पत्नी इलाज के दौरान मर गई है। पत्नी के मरने के बाद इसकी जानकारी व रिपोर्ट भी चौकी में किया लेकिन पुलिस हत्या का मामला दर्ज करना तो दूर जांच करना भी उचित नहीं समझा। कई बार थाना चौकी जाकर फरियाद किया जा चुका है। किंतु 7 माह बाद भी पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर सकी है। पीड़ित पति पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
