ग्रामीणों ने लगाये पुलिस कर्मचारियों को पर गंभीर आरोप

0 482
Main Ad1
जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस कप्तान से लगाई गुहार

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र –

गोरियरा सीधी बांध के रहने वाले ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस में काम कर रहे पुलिस कर्मचारियों के ऊपर ही गंभीर आरोप लगाये हैं। ग्रामीणों ने जमीन हथियाने एवं जान माल की सुरक्षा के लिए पुलिस कप्तान पंकज कुमावत को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस कप्तान को दिए शिकायती आवेदन के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि लल्लू केवट को प्लाट नंबर पुराना 9 -10 -11 में एक एकड़ प्लाट मिला था राम बहादुर कोल को प्लाट नंबर दो, तीन पुराने में एक एकड़ मिला था। जगन्नाथ यादव लल्लू यादव प्लाट में नहीं थे चारों लोग मिलकर प्लाट नंबर पुराने बारह में लगभग आठ एकड़ जमीन गरीबों की लूट ली है। प्लॉट नंबर पुराना चार छह में करीब बीस एकर जमीन लूट रहे हैं।
 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लल्लू केवट का भतीजा दीप नारायण वर्मा पुलिस में इंस्पेक्टर है और एक भतीजा प्रदीप वर्मा एसपी ऑफिस में रहता है जो पुलिस से संरक्षण लेते हैं। ग्रामीणों के आरोप के अनुसार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर हम लोगों को खेत जोतने से मना करते हैं और खुद हमारा खेत लल्लू केवट उसके परिवार जो पुलिस में हैं कि निजी ट्रैक्टर से जुताई करते हैं तथा पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी जिसका प्लाट जहां है उसकी रसीद वहीं काटें तथा दूसरे के प्लाट में दूसरे की रसीद काटते हैं तो वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।
ग्रामीणों ने गुहार लगाई कि जिसका जहां प्लाट है उसकी रसीद वहीं पर कांटे तो विवाद नहीं होगा। ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर प्लाट तथा जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

News TOP Footer