गोरियरा बांध में खेती के लिए लीज ली जाने वाली जमीन में धांधली होने से प्रभावित लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

0 257
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी शहर से लगे गोरीयरा बांध में सिंचाई विभाग द्वारा हरिजन आदिवासियों को खेती के लिए लीज पर पूर्व से जमीन दी जाती है जिसके लिए लीज पाए व्यक्तियों को नियमानुसार उसका शुल्क भी रसीद कटा कर देना पड़ता है लेकिन इस वर्ष विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किए गए घालमेल की वजह से पूर्व से उक्त जमीन पर लीज पर खेती कर रहे कई परिवार खेती से वंचित हो रहे थे और कुछ लोगों को खेती की अनुमति मिली हुई थी जिस से असंतुष्ट और नाराज होकर आधा सैकड़ा प्रभावित ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने आवेदन देकर अपनी फरियाद जिले के कलेक्टर से की जिले के कलेक्टर को अपना आवेदन देने आए ग्रामीणों ने मीडिया को मामले की जानकारी दी और कहा कि कुछ सरहंग लोग हमें खेती नहीं करने दे रहे हैं। मीडिया को जानकारी देने के बाद सभी ग्रामीण सिंचाई विभाग पहुंच गए और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वह मौके पर जाकर मामले का निराकरण करेंगे और जिन लोगों ने भूमि का शुल्क जमा नहीं किया है वह उसकी रसीद कटा ले जिसके बाद सभी ग्रामीण समस्या का निराकरण करवाने के लिए अधिकारियों को लेकर मौके पर रवाना हो गए।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer