कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से भूपेन्द्र सिंह को जिला कांग्रेस आई टी एवं सोसल मीडिया सेल का जिला सीधी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


कृतिका सीधी :
10 जुलाई को जिला कांग्रेस भवन सीधी के सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष रुद प्रताप सिंह बाबा के मुख्य आतिथ्य मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान के विशिष्ट आतिथ्य जिल कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू की उपस्थिति में आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से भूपेन्द्र सिंह को जिला कांग्रेस आई टी एवं सोसल मीडिया सेल का जिला सीधी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के सेल के प्रदेश सचिव राजीव सिंह चुरहट विधान सभा समन्वयक शिवेन्द्र सिंह सीधी विधान सभा समन्वयक रविनाथ गोस्वामी धौहनी विधान सभा समन्वयक प्रेम लाला पनिका चुरहट ब्लाक अध्यक्ष शिवनारायण सोनी बरमबाबा ब्लाक अध्यक्ष भुवनेशवर जायसवाल राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा की आज कल सोसल मीडिया का जमाना है आप लोग सोसल मीडिया से आम जनता को जागरूक करे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने कहा की आप सभी के द्वारा पार्टी में हमेशा से अनुशासन में रहकर कार्य किया गया है और आप लोगो से उम्मीद है की आप लोग के द्वारा अनुशासन में रहकर शोशल मिडिया में चलने वाले झूठी खबरों और दुस्प्रचार का बाखूबी जबाब दिया जाएगा। बैठक में आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज ने कहा की हम लोगो को सोसल मीडिया के माध्यम से गरीब मजलूमों की आवाज उठानी है। प्रदेश का युवा वर्ग आज कांग्रेस की नीतियों का समर्थक है और आने वाले दिनों में प्रदेश के मुख्य संगठन कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आगे भी संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
