विकाश दुबे के एनकाउंटर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा – यह तो होना ही था

0 538
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने यूपी के कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश का पूरा मीडिया और जनता यह अनुमान लगा रही थी उससे साफ लग रहा था कि यह होना ही था और वह हुआ भी । श्री अजय सिंह ने जारी बयान में कहा कि सवाल इस बात का नही है कि विकास दुबे का एनकाउंटर क्यों हुआए सवाल इस बात का है कि इस एनकाउंटर के बाद वो चेहरे कैसे बेनकाब होंगे जो विकास को संरक्षण देते थे । अजय सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य सरकार के लिये इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि 8 पुलिस कर्मियों का नरसंहार करके कोई अपराधी अपने राज्य की सीमा को पार कर जाता है और दूसरे राज्य में बड़े ही आराम से टहलता हुआ पाया जाता है ।श्री अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि विकास मप्र की सीमा में कैसे आया और उसने आपको बड़े ही नाटकीय ढंग से कैसे सुपुर्द कराया ये ऐसे सवाल हैं जो न केवल अनुत्तरित हैं बल्कि उनका जबाब हर व्यक्ति चाहता है । अजय सिंह ने साफ कहा कि विकास दुबे की तथाकथित गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक की सीबीआई जांच आवश्यक है जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके । अजय सिंह ने कहा कि विकास दुबे को संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति को नही बख्शा जाना चाहिए चाहे वह किसी भी दल से सम्बंधित क्यों न हो ।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर करा हट कर –

News TOP Footer