नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा भाजपा ने विकाश दुबे को शरण देकर प्रदेश का सिर शर्मसार किया


कृतिका सीधी :
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है कि उत्तरप्रदेश के जघन्य क्रूर और आठ पुलिस कर्मियों को जान से मारने वाले अपराधी विकास दुबे को भाजपा सरकार ने शरण देकर पूरे देश में मध्यप्रदेश को बदनाम कर दिया उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 15 साल में प्रदेश को हर बुरे काम में अव्वल रखने की जो ख्याति प्राप्त की थी विकास दुबे के मामले से अब वह शुरुआत हो गई है श्री सिंह ने कहा कि विकास दुबे 300 किलोमीटर मध्यप्रदेश में चलता रहा तब उसे किसी टोल नाके पुलिस चौकसी में नहीं पकड़ा गया वह पकड़ा गया महाकाल के मंदिर में जहां वह चिल्ला चिल्लाकर खुद कह रहा था कि वह विकास दुबे है उन्होने कहा कि महाकाल दर्शन की जब रसीद कटवा रहा था तब आई0 डी0 प्रूफ की आवश्यकता होती है तब भी उसे नहीं पहचाना गया श्री सिंह ने कहा कि प्रथम द्रष्ट्या कोई पाँचवी कक्षा का बालक इस घटना को देखकर बता देगा कि यह मध्यप्रदेश में आमंत्रित किया गया अपराधी था जिसे एक कहानी गढ़कर बचाने के लिए मध्यप्रदेश के कुख्यात भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने शरण दी श्री अजयसिंह ने कहा कि व्यापम बलात्कार बेरोजगारी किसानों की आत्महत्या अवैध रेत उत्खनन में तो हमारा भाजपा राज्य में देश में प्रथम था अब अपराधियों को शरण देने और उन्हें बचाने में भी पहला राज्य का खिताब मिल गया लेकिन प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता का सिर इससे शर्म से झुक गया भाजपा को बधाई –

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर
