जिला कलेक्टर के निर्देशन में गोपलदास मार्ग में वर्षो से आ रही समस्या पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत राहत पहुंचाने की कोशिश की गई

0 260
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में गोपलदास मार्ग में वर्षो से आ रही समस्या पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत राहत पहुंचाने की कोशिश की गई है नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार के मार्गदर्शन में नगर पालिका के अमले ने मौके पर पहुॅच कर मुख्य मार्ग पर 24 घंटे बहने वाले गंदे पानी के मार्ग को बदला दिया और सूखा नाला पुल पर रूकने वाले पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था की गयी। जिसके चलते प्रतिदिन इस मार्ग में चलने वाले हाजारों राहगीरों को राहत मिली है। साथ ही आये दिन हो रहे सड़क हादसों पर विराम लगेगा गोपालदास मार्ग सूखा नाला के समीप सड़क के दोनो पाटों पर वर्षा के कारण गहरे गड्ढे निर्मित हो गए है जिसके चलते आये दिन दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते थें और चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रवीन्द्र कुमार द्वारा त्वरित रूप से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत राहत पहुॅचाने का सार्थक प्रयास किया गया जिसकी आम जानो के द्वारा तारीफ़ की जा रही है

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer