जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स से अभद्रता

0 519
Main Ad1

शराबियों ने जमकर मचाया उत्पात

आर.बी.सिंह राज

Main Ad1
जिला चिकित्सालय में बीते मंगलवार को रात्रि 1:30 बजे के लगभग बेड को लेकर मरीज के साथ आए शराबियों ने जमकर हंगामा काटा इस दौरान जहां एक ओर आरोपियों ने स्टॉफ नर्स के साथ अभद्रता की, वहीं दूसरी तरफ वो नर्स को नौकरी से निकलवाने की धमकी भी देते रहे।
क्या है पूरा मामला
बीती रात्रि धनंजय पटेल पिता राजकुमार पटेल निवासी बिठौली को मारपीट की घटना को लेकर जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया था, बताया गया कि उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में बेड खाली नहीं था। जिसको लेकर धनंजय पटेल के साथ में आए अन्य युवकों ने स्टॉफ नर्स के साथ गाली गलौज कर जमकर अभद्रता की। वहीं पीड़ित नर्स लाख दुहाई देती रही कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड खाली नहीं है हमारी इसमें कोई गलती नहीं है जबकि आरोपी पक्ष ने बेड खाली करवाने को लेकर जमकर गाली-गलौज किया। बताया गया कि यह ड्रामा रात्रि 1:30 बजे से 2:30 बजे तक चला। वहीं पीड़ित स्टाफ नर्स के अनुसार आरोपियों ने जहर का इंजेक्शन का आरोप लगाकर फंसाने की धमकी भी दी। जब कुछ नर्सों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ और मरीज युवक का उपचार शुरू हुआ। बताया गया कि आरोपियों द्वारा मारपीट में घायल होकर जिला चिकित्सालय में उपचार करवाने आए थे जहां शराब के नशे में अर्ध रात्रि में जमकर हंगामा काटे हैं।
सिक्योरिटी गार्ड बने मूक दर्शक
जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों का इस दौरान आचरण बेहद शर्मनाक रहा और जिस वक्त यह सारा हंगामा हो रहा था उस वक्त वहां मौजूद जिला अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड सिर्फ तमाशबीन बनकर पूरे मामले को देख रहे थे उन्होंने ना ही आरोपियों को समझाने की कोशिश की और ना ही किसी तरह का बीच-बचाव किया।
इस पूरे मामले को लेकर स्टाफ नर्स द्वारा अस्पताल प्रबंधन से पूरे मामले की शिकायत की गई है।
News TOP Footer