कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जिले के समस्त होटल्स एवं रोस्टोरेन्ट में कोरोना संक्रमण से बचाव के समस्त उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

0 403
Main Ad1

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जिले के समस्त होटल्स एवं रोस्टोरेन्ट में कोरोना संक्रमण से बचाव के समस्त उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के प्रशासनिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिले की होटल्स एवं रेस्टोरेन्टस् का सघन निरीक्षण करें एवं संक्रमण से बचाव संबंधी समस्त उपायों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रवेश द्वार पर हाथ धुलाई की व्यवस्था या सेनेटाइजर रखा जाए। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो। जिन्हें कोई भी लक्षण न हो, वही स्टाफ एवं अतिथि या टूरिस्ट रेस्टॉरेन्ट में प्रवेश करें। स्टाफ एवं अतिथियों द्वारा फेस कवर अथवा मास्क आवश्यक रूप से लगाया जाए। होटल अथवा रेस्टोरेन्ट के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग आवश्यक रूप से बनी रहे। स्टाफ हाथों में दस्ताने आवश्यक रूप से पहनें। इसके साथ ही पार्किंग स्थल पर भी संक्रमण से बचाव के आवश्यक इंतजाम किए जाएं। गाड़ियों के दरवाजे, स्टेरिंग, हैण्डिल, चाबी, इत्यादि सेनेटाइज किए जाए। होटल, रेस्टोरेंट में दी जाने वाली खाद्य सामग्री सुरक्षित एवं संक्रमण मुक्त हो, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। कपड़े की नैपकिन की जगह पेपर नैपकिन उपयोग किया जाए। साथ ही डिस्पोजल मेन्यू के उपयोग की सलाह दी जाएं। बुफे सेवा की व्यवस्था इस प्रकार से हो कि आपस में निर्धारित दूरी बनी रहे। खेल-कूद एवं छोटे बच्चों के खेलने की जगह को बंद रखा जाए। सफाई एवं धुलाई नियमित रूप से की जाए। फेस कवर, मास्क, दस्तानों को फेंकने की व्यवस्था सही प्रकार से सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि सभी को सार्थक लाइट एप डाउनलोड करने की सलाह दी जाए। इसके अलावा शासन द्वारा निर्धारित अन्य गाइड लाइन्स का भी समस्त होटल संचालक एवं रेस्टोरेन्ट संचालकों द्वारा शत-प्रतिशत पालन किया जाए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क किया जाए

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

Main Ad1
News TOP Footer