पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट

0 2,034
Main Ad1

सीधी:धर्मेंद : विगत दिनों उत्तर प्रदेश में खूंखार अपराधी विकास दुबे ने 8 पुलिस वालों की गोली मारकर खुलेआम हत्या कर दी थी और फरार हो गया था जिस को पकड़ने के लिए यूपी एटीएस की 100 टीमें लगातार धरपकड़ और उसकी तलाश में लगी थी लेकिन विकास दुबे का उन्हें सुराग नहीं मिला। जिस विकास दुबे की तलाश करते करते यूपी की पुलिस थक गई अचानक वही खूंखार अपराधी विकास दुबे 9 जुलाई को मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन करने पहुंच गया और दर्शन करने के बाद उसने वहां पर चिल्लाना शुरू कर दिया कि मैं ही कानपुर वाला विकास दुबे हूं जिसके बाद मंदिर के गार्ड ने उसे पकड़ कर बिठा लिया और पुलिस को

सूचना दी और उसके बाद विकास दुवे की एक आसान और सम्मानजनक गिरफ्तारी हो गई मध्यप्रदेश में उत्तर प्रदेश के हत्यारे दुर्दांत अपराधी की इस सहज गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है इस हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने पुलिस कर्मियों को बधाई दी है और इसे अपनी पुलिस की सफलता बताई है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसे मध्य प्रदेश की असफलता बताते हुए कहा है कि मप्र प्रदेश अब अपराधियों की शरण स्थली बन गया है जहां पर लोग शरण लेने सरेंडर करने आते हैं।

Main Ad1

 

मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने उत्तर प्रदेश के खूंखार दुर्दांत अपराधी की गिरफ्तारी पर ट्वीट किया है ट्वीट करके उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 वर्दी धारियों की हत्या करने वाले विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश की पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन कहानी कुछ और है विकास दुबे गिरफ्तारी से पहले चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था कि मैं ही उत्तर प्रदेश का विकास दुबे हूं मुझे गिरफ्तार कर लो। एक ट्वीट के बाद अजय सिंह राहुल ने दूसरा ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की हत्या करने वाला विकास दुबे को साधारण सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और महाकाल के मंदिर के प्रशासनिक भवन में ले जाकर बिठा दिया इस कार्यवाही के बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने पहुंचकर उसे मौके से गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर अजय सिंह राहुल ने दो ट्वीट करके सरकार की इस मामले में अपनी पीठ थपथपाई पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। वहीं अब सवाल इस बात पर भी खड़े हो रहे हैं कि इतना खूंखार अपराधी जिसके पीछे यूपी की पुलिस पड़ी हुई है इतने सहज और सरल तरीके से मध्य प्रदेश के उज्जैन में पहुंचकर बाबा काल के महाकाल के दर्शन कैसे कर रहा था क्या इसकी कोई झनक पुलिस को नहीं हुई सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे क्या हमारा सुरक्षा तंत्र नाकाम रहा। वह यहां तक कैसे पहुंच गया इस तरह के कई सवाल हैं जिस पर अब प्रदेश की राजनीति गरमा गई है आने वाले दिनों में इस पर जमकर बवाल होगा उत्तर प्रदेश के इस खूंखार अपराधी जिसने 8 पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या की है उसकी इतनी आसान और सम्मानजनक गिरफ्तारी लोगों के गले के नीचे नहीं कर रही है जनता जानना चाहती है कि आखिर यह खूंखार अपराधी यहां तक सही सलामत कैसे पहुंच गया इसके लिए कौन जिम्मेदार है क्या उनकी जिम्मेवारी तय होगी या नहीं। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेन्द की रिपोर्ट।

News TOP Footer