मधुरी कोठार वार्ड क्रमांक ८ स्थित शासकीय आम रास्ते में बाड़ी लगा दिये जाने से करीब आधा सैकड़ा रहवासियों का आवागमन अवरूद्ध हो गया

0 482
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी शहर के मधुरी कोठार वार्ड क्रमांक ८ स्थित शासकीय आम रास्ते में बाड़ी लगा दिये जाने से करीब आधा सैकड़ा रहवासियों का आवागमन अवरूद्ध हो गया है पीडि़त रहवासी रास्ता खुलवाने के लिए कई बार प्रशासन से फरियाद कर चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है रास्ता बंद होने से रहवासियोंं को बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मधुरी कोठार निवासी विक्रम प्रसाद मिश्रा मोहन सोधिया कंधे सोधिया राकेश सोधिया अशोक सोधिया रमेश सोधिया राजमणि सोधिया रश्मि मिश्रा मानकर प्रसाद मिश्रा मीरा मिश्रा सहित अन्य लोगों द्वारा की गई शिकायत के अनुसार गोपद बनास तहसील अंतर्गत मधुरी कोठार के आराजी नंण् १२ ५० ५२ एवं अन्य उससे लगी भूमियों के भू.स्वामी स्वत्वधारी लोग हैं और कई वर्ष से आवासीय घर बनाकर रह रहे हैं। जहां मुख्य मार्ग मधुरी.डेम्हा प्रधानमंत्री रोड है रोड किनारे आवादी है इसी से लगी आराजी नंण् ७७ मध्यप्रदेश शासन की भूमि है जो राजस्व खसरे में राजस्व दर्ज अभिलेख है। यह रास्ता ५० वर्ष पुराना हैए इस रास्ते के अंशभाग में निर्माण के साथ बाड़ी लगाकर अवरूद्ध कर दिया गया है। जिससे आधा सैकड़ा लोगों का आवागमन अवरूद्ध हो गया है। रास्ता बंद होने से खेती के लिए लोगों को बैल ट्रैक्टर वाहन ले जाने में दिक्कतें तो हो ही रही है आने.जाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार पूर्व में गोपद बनास एसडीएम व तहसीलदार द्वारा रास्ते को खुलवा दिया गया था लेकिन अनावेदक पक्ष द्वारा रास्ते को सरहंगता पूर्वक बंद कर दिया गया था तब से लेकर अभी तक रास्ता बंद पड़ा हुआ है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते पीडि़त लोगों की शिकायत के बाद भी रास्ता दुरूस्त कराने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। वही रास्ता अवरूद्ध होने के कारण रहवासियों को खेतों के बीच से निकलना पड़ रहा है। बरसात के इस मौसम में बारिश के दौरान खेतों की मिट्टी दलदल में तब्दील हो जाती है जहां इसी दलदल से लोग निकलने के लिए मजबूर हैं वर्तमान में धान बुबाई को लेकर खेतों की जुताई हो जाने से पगडंड़ी रास्ता भी अवरूद्ध हो गया है। पीडि़त रहवासियों की मानें तो उन्हे करीब 100 मीटर की दूरी पार कर मुख्य मार्ग मधुरी.डेम्हा में आने के लिए 500 मीटर की दूरी खेतो के बीच से तय करनी पड़ रही है। दिन के समय तो ठीक लेकिन रात के समय लोगों को निकलने के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। शासकीय आम रास्ता बंद होने की शिकायत पर प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा है। पीडि़त रहवासी तहसीलदार से लेकर एसडीएम एवं कलेक्टर तक से फरियाद कर चुके हैं। कई बार जनसुनवाई में भी पीड़ा सुना चुके हैं। बावजूद इसके उनकी फरियाद पर प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। ज्ञात हो कि रास्ता विवाद को लेकर ही दो माह पूर्व गोली चलने की घटना कारित हो चुकी है। ऐसी गंभीर घटना घटित होने के पश्चात भी प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है प्रशासन को पीडि़त लोगों की समस्याओं का निराकरण बेहद जरूरी बना हुआ है अब देखना है की प्रशाशन की नींद कब खुलती है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer