नशा के सौदागर तस्करी करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। पर वहीं मजबूत पुलिसिया तंत्र के आगे आरोपियों की एक भी नहीं चली। जिसकी वानगी बीते बुधवार को अमिलिया थाना में देखने को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेल को सूचना प्राप्त हुई की बहरी से अमिलिया की तरफ बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में आरोपी गांजा की तस्करी करने के लिए जा रहे हैं। जहां थाना प्रभारी ने देर ना करते हुए तत्काल जाल बिछाना शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी ने एएसआई सहित दो टीम तैयार की तथा ग्राम चमरौहा के रास्ते जाल बिछाकर स्कूटी के आने का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर बाद जैसे ही ब्लैक कलर की बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पहुंची तत्काल घेराबंदी कर स्कूटी को रोका गया। जहां तलाशी के दौरान 4 किलो गांजा स्कूटी में बरामद हुआ। अमिलिया पुलिस ने स्कूटी सहित आरोपियों को थाने ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काशी साहू पिता बैजू साहू उम्र 22 साल निवासी गाढ़ा खोह एवं अशोक साहू पिता देवराज साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम ख़िरखोरी चार किलो गांजा लेकर स्कूटी से डिलीवरी करने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ 20 बी एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।