कोरोना संदिग्ध महिला का हुआ अंतिम संस्कार

0 1,090
Main Ad1

एक हफ्ते पहले मुम्बई से लौटी थी महिला

सीधी:धर्मेन्द्र  

Main Ad1

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सप्ताह भर पहले मुम्बई से अपने परिवार के साथ लौटी पुष्पा पटेल पति शिव गोविंद उम्र 26 निवासी नकबेल की सोमवार की सायं लगभग 7 बजे अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई थी।
हमारे चुरहट संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार हफ्ते भर पहले लौटी मृतक पुष्पा पटेल अपनी मां और भाई के साथ मुंबई में रहती थी, जहां से वो 29 जून को रवाना होकर 30 जून को पहुची थी।  जिसकी 6 जुलाई को सायं 7 बजे मृत्यु हो गई। मृतक अपने पति के साथ ना रहकर अपनी माँ और भाई के साथ रहती थी जिसकी एक बेटी 8 साल की है।
पुलिस को 7 जुलाई को जानकारी सुबह मृतक के पड़ोसियों द्वारा दी गई जानकारी मिलते ही पुलिस एवं डॉ. प्रशांत तिवारी ने मौके पर पहुचकर मृतक एवं उनके परिवार के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच हेतु भेजा गया था व मृत शरीर को घर पर ही रखा गया था। जिसे मंगलवार की शाम प्लास्टिक बैग आने के उपरांत चुरहट अस्पताल में उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया था। जहां कल बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों द्वारा कल स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस के संरक्षण में प्रशासन के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दाह संस्कार किया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अप्राप्त की थी।
News TOP Footer