पटेहरा कला में जमीनी विवाद की जांच करने पहुंचे फर्जी जांच करता नगर सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई


कृतिका सीधी :
जिला कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यलय में बिचौलिए सक्रिय है जो कुछ विवेचको के लिए काम करते है जिनकी वजह से पात्र फरियादियो को न्याय नहीं मिल पाता आज दोपहर को पटेहरा कला में जमीनी विवाद की जांच करने पहुंचे फर्जी जांच करता नगर सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से विवेचना के कागज और एनसीआर की कॉपी मिली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक लंबे समय से शहर के आसपास के क्षेत्रों में नगर सैनिक बनकर मामले की जांच करने पहुंच जाता था। आज भी उक्त आरोपी द्वारा रामपुर में नोटिस की तामीली करने गया हुआ था। लेकिन लोगों को शक होने पर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक पकंज कुमावत को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिस को भेजकर आरोपी को पकड़वा लिया गया। आरोपी के पास से मिले आधार कार्ड में नाम राजकुमार साकेत पिता शिवधारी साकेत निवासी कुकुड़ीझर का पाया गया। उक्त युवक के पास से कई कागजात और एनसीआर की कॉपी मिली है। इस पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने एएसपी अंजुलता पटले को सौंप दिया गया। अब देखना है कि राजकुमार साकेत किसके इसारे पर विवेचना के लिए पहुंच रहा था इसका खुलाशा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में एएसपी अंजुलता पटले ने कहा की शिकायत मेरे सज्ञान मे आई है राजकुमार साकेत के पास से जो एनसीआर आवेदन मिले है उसकी जांच कराई जा रही हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
