जिले में आगामी 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह का आयोजन होगा।

0 768
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि आगामी 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह का आयोजन होगा। इस दौरान जिले में परिवार कल्याण के स्थायी साधन के लिए जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में नसबंदी शिविर लगाकर प्रेरित किये गए योग्य दंपतियों की नसबंदी की जाएगी। नसबंदी कराने वाले परुष हितग्राही को रुपये 3000 और प्रेरक को 400 रुपए, महिला नसबंदी कराने पर हितग्राही को रु 2000 और प्रेरक को 300 और यदि महिला प्रसव के पश्चात् एक सप्ताह के अंदर नसबंदी कराती है तो उसे रुपये 3000 दिये जाते है। बच्चों में अंतराल रखने के लिए पी.पी.आई.यू.सी.डी. लगाने पर महिला को रुपए 300 दिये जाते है। नसबंदी शिविरों में कोविड-19 का गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2020 से पूर्व 1 जुलाई से 10 जुलाई तक योग्य दंपतियों से मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता द्वारा संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवार नियोजन के लिए अस्थायी व स्थायी साधनों के उपयोग बताते हुए 2 बच्चों के जन्म के बीच उचित अन्तराल रखने के लिए प्रेरित कर रही है। गृह भेंट के दौरान महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन व छाया गर्भनिरोधक गोली तथा आई.यू.सी.डी. के बारे बताया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि परिवार नियोजन के अस्थायी साधन छाया एक गर्भ निरोधक गोली है जो 3 माह तक सप्ताह में 2 गोली और इसके पश्चात् प्रति सप्ताह 1 गोली खाने से बच्चों में अंतर रख सकते हैं। इसी प्रकार अंतरा इंजेक्शन है इसे 3-3 माह के अंतराल से लगाया जाता है यह भी गर्भनिरोध का आसान तरीका है। यह साधन सभी शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer