जमोड़ी थाने की पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर रात में देशी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की


कृतिका सीधी :
- जमोड़ी थाने की पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर रात में देशी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की है आरोपी युवक जमोड़ी थाना अंतर्गत पडऱा का रहनेवाला है मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस राहुल साकेत पिता बैजनाथ साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी पडऱा थाना जमोड़ी को अवैध रूप से अपने पास रखे 315 बोर देशी कट्टा और 2 नग जिन्दा कारतूस के साथ पडऱा तिराहा में गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 25/27 आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा प्रधान आरक्षक राजमणि रजक आरक्षक दिनकर दुबे आरक्षक अभिषेक सिंह आरक्षक सुनील त्रिपाठी महिला आरक्षक सुनीता त्रिपाठी आरक्षक बालेन्द्र सिंह आरक्षक रामचरित पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
