शिवसेना के जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी दी कि जिला हॉस्पिटल से कोई सुरेश कॉल नाम के व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि सिहावल ब्लॉक के सजवानी गांव के रहने वाले अनिल विश्वकर्मा एवं माता रीना विश्वकर्मा के बच्चे की हालत नाजुक स्थिति में है एवं बच्चे के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं एवं वो गुजरात में ही हैं जिसकी वजह से रक्त नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में अचानक तबीयत खराब होने की वजह से डॉक्टरों का कहना है की बच्चे को ब्लड की आवश्यकता है जिसकी सूचना मिलते ही श्री पांडे ने बिना देरी किए संगठन के तेंदुआ मंडल अध्यक्ष आकाश चौहान को जानकारी दी बिना देरी किए श्री चौहान ने तत्काल जिला हॉस्पिटल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान कर मासूम बच्चे की जान बचाई।
इस बीच रक्तदान कर आकाश चौहान ने कहा कि ऐसे नेक कार्यों के लिए सदैव से ही हमने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हमारा शिवसेना परिवार सदैव से ही इन नेक कार्य के लिए आगे रहा है और आज हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है कि श्रावण मास के पहले सोमवार के पावन दिन पर मेरे रक्त की वजह से किसी मासूम की जान बचेगी इससे बढ़कर हमें कोई खुशी नहीं हो सकती।
इस बीच जिलाध्यक्ष विवेक पांडे, जिला सचिव संतोष सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी संतोष जयसवाल, गांधीग्राम क्षेत्रीय प्रमुख सोनू वर्मा, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा, अजीत सुजीत शर्मा, संजय दुबे सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।