जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिला न्यायालय सीधी में लंबित प्रकरणों की नियत तिथि में परिवर्तन किया गया

0 357
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिला रजिस्ट्रार जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिला न्यायालय सीधी में लंबित प्रकरणों की नियत तिथि में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय जबलपुर के सर्कुलर द्वारा दिनांक 19.06.2020 एवं 04.07.2020 के द्वारा न्यायालयों की कार्यवाही (अत्यावश्यक प्रकरणों को छोड़कर) दिनांक 06.07.2020 से 11.07.2020 तक अक्रियाशील रखी गई है। उक्त निर्देशों के पालन में जिला न्यायालय सीधी के (विशेष न्यायालय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को छोड़कर) लंबित प्रकरणों की पेशी की नवीन तिथियाँ नियत की गयी हैं।—-

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer