जेपी निगरी में सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ

0 636
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र

जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर प्लांट द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 6 जुलाई से सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ विनोद शर्मा, वरिष्ठ अध्यक्ष (ओ एण्ड एम) द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया। तत्पश्चात् बलियारी स्थित बारूद फैक्ट्री में जिन लोगों की मृत्यु हुई थी उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करने हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान संस्थान में सभी कार्य सुरक्षित ढंग से किये जायें इसके लिए सुरक्षा शपथ दिलाई गई। विनोद शर्मा वरिष्ठ अध्यक्ष (ओ एण्ड एम) ने लोगों को सुरक्षा नियमों से समझौता न करने एवं सुरक्षा विभाग द्वारा दिए गये सुझावों पर विचार करने एवं अतिशीघ्र उस पर कार्य करने को कहा तथा कार्यस्थल पर हाऊस कीपिंग बनाये रखने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में एलडी जयसिंघानी, वरिष्ठ संयुक्त अध्यक्ष (ओ एण्ड एम), मे. जनरल एस के पानिग्रही, वरिष्ठ संयुक्त अध्यक्ष, एके श्रीवास्तव, वरिष्ठ संयुक्त अध्यक्ष (मानव संसाधन), एनए ख्रान, उपाघ्यक्ष (डीएम प्लांट), विक्रम सिंह गहरवार, महाप्रबंधक (जे.एन.सी.जी.यू.), अरूण कुमार उपाध्याय, मुख्य प्रबंधक (संरक्षा), जितेन्द्र बाबू व उनकी टीम के अलावा सभी जेपी प्लांट व संविदाकार के प्रमुख एवं श्रमिकगण उपस्थित रहे।
Main Ad1
              सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये सुरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 6 से 11 जुलाई के दौरान विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें सेफ्टी पोस्टर, सेफ्टी स्लोगन प्रतियोगिता, अंतर विभागीय हाऊस कीपिंग प्रतियोगिता एवं नो योर पी.पी.ईज प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा सप्ताह का समापन 11 जुलाई को विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करके किया जायेगा।
News TOP Footer