सीधी में किल कोरोना अभियान के तहत 82 हजार 795 घरों का सर्वे किया गया

0 341
Main Ad1

कृतिका सीधी:

सीधी जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि जिले में विगत एक जुलाई से किल कोरोना अभियान जारी है। उक्त अभियान में 1 से 5 जुलाई तक कुल 82 हजार 795 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे में कुल 3 लाख 95 हजार 832 सदस्य पाए गए। 267 व्यक्ति सर्दी-खांसी से पीड़ित पाए गए। सभी को विकासखण्ड वार 11 फीवर क्लीनिक में रेफर कर होम क्वारेंटाइन किया गया। 679 लोगो को बुखार होना पाया गया सभी बुखार के मरीजों का रैपिड डाइग्नोसिस किट के द्वारा जांच की गई 8 व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित मिले। उन्हे यथा स्थल पर ही क्लोरोक्वीन, प्राइमाक्वीन की दवा प्रदान की गई। जिले में चल रहे किल कोरोना अभियान के दौरान जिले के कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने सभी नागरिको से सर्वे के दौरान निर्भीक होकर जानकारी साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपके गाँव में सर्वे दल के पहुँचने पर उससे अपनी स्वास्थ्य जाँच अवश्य करायें तथा उसे सत्य जानकारी ही प्रदान करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके और आपके परिजनों के लिए घातक हो सकती है। बीमारी की समय से जानकारी प्राप्त होने पर उसका इलाज किया जा सकता है तथा इसके संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों में कोरोना सहित अन्य गंभीर बीमारियों के लक्षण होंगे, उन्हें चिह्नांकित कर जाँच करायी जाएगी तथा इलाज की सभी सुविधाएँ उपलब्ध करायी जायेंगी।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer