माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल ने जारी किए कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम; एक्सीलेंस विद्यालय के 6 छात्र छात्राओं ने प्रदेश में किया नाम रोशन

0 530
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 4 जुलाई 2020 को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया है…
कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक्सीलेंस विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रदेश स्तर की सूची में अपना नाम दर्ज कराकर माता पिता गुरुजनों के साथ जिले का भी नाम प्रदेश में रोशन किया है..!

Main Ad1

हम आपके सामने उन विद्यार्थियों के नाम कक्षा तथा उनके द्वारा अर्जित किए हुए नंबर आपके सामने सूची बद्ध तरीके से दिखा रहे है –

1)- (चौथा स्थान)
अवधेश- प्रताप सिंह ; श्री मुकुंद प्रताप सिंह — 398/400
2)- (सातवां स्थान)
कुलदीप मिश्रा ; श्री सुनील मिश्रा –297/300
3)- (आठवां स्थान)
नारायण मिश्रा; श्री प्रशांत मिश्रा –395/ 400
4)- (आठवां स्थान)
रविशंकर विश्वकर्मा; श्री शिवसेवक विश्वकर्मा — 395/400
5)- (दसवां स्थान)
सरस्वती पांडे; श्री श्रवण पांडेय –394/400
6)- (दसवां स्थान)
राकेश रतन सिंह; श्री राजीव लोचन सिंह –394/400


छात्र छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर अपना नाम दर्ज कराकर अपने माता पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है;
विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शंभूनाथ त्रिपाठी ने छात्र छत्राओ को इस उपलब्धि के लिए बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है..!
एनटीवी इंडिया न्यूज़ भी इन सभी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता है..!

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer