कलेक्टर ने जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर गरीब कल्याण रोजगार अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया

0 651
Main Ad1

कृतिका सीधी :

4 जुलाई को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर गरीब कल्याण रोजगार अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी कार्यों में समय-सीमा तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने ग्राम पथरौला एवं सिरौला में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक शौचालय तथा फलोद्यान योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इसके साथ ही ग्राम अमरौआ डोल में निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ए.बी. सिंह, उपखण्ड अधिकारी मझौली ए. के. सिंह, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमांशु तिवारी, सहायक संचालक उद्यानिकी के. एस. चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विजय श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चैधरी ने उपस्थित प्रवासी मजदूरों से चर्चा की तथा उन्हें उद्यानिकी एवं पशुपालन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समन्वित खेती के तरीके को अपनाकर अपने घर में रहकर ही अच्छी कमाई की जा सकती है। इससे न केवल आप अपने परिजनों के समीप रहेंगे बल्कि गाँव के तरक्की में सहयोगी भी बनेंगे। कलेक्टर श्री चैधरी ने विशेष कौशल वाले श्रमिकों से भी चर्चा की तथा उन्हें स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को स्वरोजगार योजनाओं के विषय में बताते हुए अपने कौशल एवं रुचि के अनुसार उद्यम स्थापित करने के लिए कहा है। ऐसा करने से गाँव के अन्य लोगों को भी रोजगार प्राप्त हो सकेगा। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने स्पष्ट किया है कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के होने चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों का समय से भुगतान नहीं होना पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों का समय से भुगतान किया जाए। उक्त कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer