सिटी कोतवाली से लगे ग्राम पडेनिया स्थित एक ट्यूबवेल में लगी 12 सौ फिट लंबी पाइप को चोरों द्वारा काट लिया गया


कृतिका सीधी :
सिटी कोतवाली से लगे ग्राम पडेनिया स्थित एक ट्यूबवेल में लगी 12 सौ फिट लंबी पाइप को चोरों द्वारा काट लिया गया है। पीड़ित पक्ष द्वारा परिवार के लोगों पर पाइप चोरी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोतवाली में की गई है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। परिवार के लोगों द्वारा पीड़ित पक्ष को मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पडेनिया पवाई निवासी रसिक बिहारी मिश्रा द्वारा कोतवाली में की गई शिकायत के अनुसार कमलेश चंद्रिका प्रसाद अशोक दीपक यह लोग पहले एक बार ट्यूबवेल से घर तक लगी पाइप को कई जगह से काटकर टुकड़े कर दिए थे। जिसकी रिपोर्ट की गई थी। पुलिस के कहने पर दूसरी दिशा से पाइप जोड़कर घर तक बिछाया गया था। जिसे चुरा ले गए हैं। यह ट्यूबवेल पडेनिया भारत गैस गोदाम के सामने स्थित है। भाई के काट लिए जाने से पानी की समस्या हो रही है इस ट्यूबवेल से पीड़ित पक्ष अपने घर तक पानी पीने के लिए पाइप बिछाई गई थी। फरियादी रसिक बिहारी मिश्रा ने आरोप लगाया है कि चंद्रिका प्रसाद एवं उनके पुत्र व भतीजे रात दिन मारपीट करने के लिए मौका तलाश करते रहते हैं मारने के लिए वह धमकी भी दे चुके हैं इतना ही नहीं घर में आकर मारपीट व धमकी देते हैं कुल्हाड़ी तलवार से काटने की बात करते हैं। आगे पीड़ित ने बताया की इस मामले की जानकारी लिखित मौखिक रूट से सरपंच और जनपद अध्यक्ष को भी किए हैं। रसिक बिहारी के अनुसार पूर्व में उनके भाई स्वर्गीय रामचंद्र मिश्रा के साथ विनोद कुमार मिश्रा द्वारा मारपीट किए थे उनके साथ भी मारपीट कर चुके हैं। सुधाकर प्रसाद मिश्रा रघु फीलिंग रामायण तिवारी के यहां काम करते हैं जिन्हें कमलेश तने चंद्रिका प्रसाद द्वारा जाकर काम से निकालने की बात करते हैं और वाहन चढ़ाकर मारने की धमकी देते हैं। हालांकि मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली में की गई है लेकिन पुलिस अभी तक जांच और कार्रवाई नहीं कर पाई है। कोतवाली पुलिस की लापरवाही के कारण पीड़ित पक्ष परेशान हैं। पीड़ितों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
