शिवराज सरकार के सौ दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों के साथ साथ सीधी जिले में सभी बूथों पर वर्चुअल रैली आयोजित की गई

0 297
Main Ad1

कृतिका सीधी :

भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश में शिवराज सरकार के सौ दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों के साथ साथ सीधी जिले में सभी बूथों पर वर्चुअल रैली आयोजित की गई ।प्रमुख कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने वर्चुअल रैली के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि शिवराज सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ.साथ प्रदेश के जननायक और जनता के लाडले नेता हैं। कोविड.19 के बीच आर्थिक संकट के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनता जनार्दन के लिए खजाना खोल दिए और कोरोना फाइटर्स की तरह बिना विश्राम लिए जनता की सेवा में डटे रहे। 100 दिन में 100 योजनाएं जन कल्याण के लिए समर्पित की। वर्चुअल रैली में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का विशेष रूप से मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को प्राप्त हुआ जो समर्थ भारत समृद्ध भारत के लिए फलदाई होगा ।प्रदेश की शिवराज सरकार के शानदार 100 दिन पूर्ण होने पर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद वर्चुअल रैली को सुनने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु शिवराज सरकार समर्पित है। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के पैर में चप्पलों से लेकर खाने.पीने और सकुशल घर वापसी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के अंत में सेवा के 100 दिन संकल्प मध्य प्रदेश बनाने का लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer