मजदूरी न मिलने पर शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट गए श्रमिको को क्या मिलेगा न्याय..?


कृतिका सीधी :
जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत चौफाल कोठार में मनरेगा के तहत हुए कार्य मे लगे श्रमिको की मजदूरी न मिलने पर शुक्रवार को श्रमिक जिले के कलेक्टर से शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे इसी दौरान जिले के कलेक्टर से शिकायत करने आए श्रमिकों ने सिटी हलचल को अपनी समस्या बताई कलेक्ट्रेट आए श्रमिक रमेश रजक राजबहोरन बैगा वासमती रजक लालचन्द्र बैगा केमली बैगा श्यामकली बैगा सविता कोरी मिश्री बैगा प्रगति कोरी अन्नू बैगा पानकली कोरी शुभलायक यादव सुरेश रावत श्यामलाल रावत सहित अन्य श्रमिको द्वारा दिये गये शिकायती आवेदन में आरोप लगाया गया कि इनके द्वारा मनरेगा के तहत गांव में कार्य किया गया है लेकिन जॉबकार्ड नहीं बना है और न ही मजदूरी खाते में आई है। जबकि आधार खाता देकर काम किया गया है। श्रमिको ने कहा कि पूरे लॉकडाउन में गरीब मजदूर परेशान रहे हैं। सरपंच एवं रोजगार सहायक की मिलीभगत से दूसरे लोगों के नाम मजदूरी का भुगतान किया गया है। आरोप लगाया गया कि काम करने के दौरान गांव के सरपंच से जुड़े लोग ठेकेदारी का कार्य कर रहे हैं।। चौफाल कोठार से समस्या लेकर आए श्रमिकों में दो गुट थे जिनमे से एक गुट सचिव के पक्ष में था और एक गुट सरपंच को दोषी बता रहा था मजदूरी को लेकर चल रहे वाद.विवाद में श्रमिको द्वारा इसकी शिकायत जमोड़ी थाने में भी की गई है। कलेक्ट्रेट आए शिकायतकर्ताओं की दोनों पक्षो से हुई शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ द्वारा तत्काल दो सदस्यी टीम को जांच करने के लिए ग्राम पंचायत भेजा गया जहां अधिकारियों ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य संबंधित स्थल जांच किये। जांच के दौरान जांच करता अधिकारी ने सिटी हलचल को बताया की जांच में अनियमितता सामने आई है। जिसका प्रतिवेदन दिया जाएगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
