कोरोना कॉल में स्कूल एवं कालेज के छात्रों की समस्याओं को लेकर आज छात्र नेता पवन मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर कमरे के किराये एवं बिजली का बिल 3 माह तक के माफ करवाने की मांग रखी। कलेक्टर से छात्रों ने आग्रह किया है कि कम से कम 3 माह तक का कमरे का किराया, बिजली का बिल माफ किया जाय।
मांग पत्र सौपने वालो में मुख्य रूप से शिवम शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, अभिषेक तिवारी, योगेश द्विवेदी, भास्कर पांडेय, प्रबल शर्मा, दीपक साकेत, शशि द्विवेदी, प्रकाश मिश्रा, पूर्ण देव मिश्रा, प्राशु सिंह, कैलाश सिंह, रामगोपाल कोरी, शैलेन्द्र पनिका, रंग बहादुर सिंह, उग्रसेन सिंह, जितेंद्र साकेत, रामनिवास बैस, दीपेंद्र प्रजापति, नीलेश गुप्ता साहित कई छात्र उपस्थित रहे।