कमर्जी थाने के कैमोर पहाड़ पर पलटा ट्रक लगी आग एक व्यक्ति जल कर राख हुआ

सीधी : धर्मेन्द्र : 28 जून की सुबह सीधी जिले के कमर्जी थाने के अंतर्गत कैमोर पहाड़ पर एक ट्रक फिसल कर पलट गया जिसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई घटना की सूचना मिलते ही कमर्जी थाने के प्रभारी पवन सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया घटनास्थल पर आनन-फानन में पहुंची कमर्जी पुलिस के पास आग बुझाने और बचाव के लिए कोई संसाधन नहीं थे जिसके बाद कमर्जी थाने के प्रभारी पवन सिंह ने कंट्रोल रूम सहित थाने में सूचना भेजकर बचाव के लिए संसाधन मंगाए लेकिन संसाधन आने के पहले काफी देर तक पुलिस और वहां पर मौजूद बड़ी संख्या में लोग सिर्फ तमाशबीन बनकर ही रह गए NTV India news मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर मौजूद कमर जी थाने के प्रभारी पवन सिंह से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि ट्रक फिसल कर पलट गया है और उसमें आग लग गई है और ट्रक के अंदर एक व्यक्ति के फंसे होने की जानकारी मिल रही है लेकिन पहाड़ पर आग बुझाने के लिए संसाधन ना होने की वजह से बचा बचाव के लिए संसाधन और मदद मंगाई गई है खबर लिखे जाने तक एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह से जानकारी मिली की ट्रक में लगी भीषण आग के बाद ट्रक के अंदर फंसा व्यक्ति ट्रक के अंदर जलकर राख हो गया NTV India news कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह से फोन पर सतत संपर्क में है और उनसे और अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट।
