अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सर्वोदय विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने घर पर ही मनाया योग दिवस कार्यक्रम –


कृतिका सीधी :
अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीधी शहर के सर्वोदय विद्या मंदिर द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों के द्वारा कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण उपजे कठिन हालात में घर पर ही रहकर छठवें अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस पर गृह योगाभ्यास किया गया। जिसमे विद्यालय के व्यायाम शिक्षक जे के गुप्ता के संयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्रों के द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के व्यवस्थापक एस के शुक्ल के द्वारा छात्रों को ऑनलाइन संदेश के माध्यम से बताया गया की प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार हैए जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मनए मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। हम सब को गर्व व प्रशन्नता है कि विश्व भर के अधिकाधिक लोग योग को अपने दैनिक जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच विशेष रूप से कोविड.19 के इस दौर मेंए शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय के प्राचार्य के द्विवेदी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय में 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाता था परंतु इस वर्ष कोविड महामारी के कारण समस्त शिक्षक व छात्र द्वारा घर मे रह कर योग का अभ्यास किया गया साथ ही यह संकल्प लिया गया कि खुद को स्वास्थ्य रखने व सुरक्षित रखने हेतु नित्य योग क्रिया को अपने जीवन मे उतारेंगे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
