योग भारत की मूल आत्मा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व को योग के रूप में अमूल्य मार्गदर्शन मिला है : इंद्र शरण सिंह चौहान –


कृतिका सीधी :
योग भारत की मूल आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज देश ही नहीं विश्व को योग के रूप में एक बहुमूल्य पाथेय मिला है ।पहला सुख निरोगी काया हर व्यक्ति की चाहत होती है स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन बुद्धि का विकास होता है योग कोविड की रामबाण औषधि है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित पार्टी कार्यालय में सांकेतिक योग कार्यक्रम के पश्चात योग के संदर्भ में व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए केवल भोजन ही जरूरी नहीं है बल्कि योग व्यायाम मूल रूप से आवश्यक है। आज जिले के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम संपन्न हुए हैं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में घर पर ही रहकर परिवार के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सम्मिलित हुए हैं। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे सुभेंदु शर्मा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी राकेश मौर्य अमित सोनी मनोज तिवारी सूरज गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित होकर योग में शामिल हुए i

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
