तमिलनाडु से आ रहे एक श्रमिक की संदिग्ध मौत, तमिलनाडु से बस में सवार होकर 33 श्रमिक आ रहे थे सीधी

0 700
Main Ad1

श्रमिकों को छोड़कर भाग रही बस को चुरहट पुलिस ने दबोचा

कृतिका: सीधी

Main Ad1
कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन में कई श्रमिकों के घर उजड़ गए हैं। बीते शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे के लगभग तमिलनाडु से 33 श्रमिक सीधी आ रहे थे कि एक श्रमिक की बस में संदिग्ध मौत हो गई है जिसमें बस ड्राइवर आनन-फानन में सभी श्रमिकों को उतार कर वापस भागने लगा।
 ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को दी गई जिसमें कंट्रोल रूम द्वारा चुरहट पुलिस को अवगत कराया गया सूचना मिलते ही चुरहट पुलिस ने बस का पीछा कर ड्राइवर सहित बस को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
सीधी जिले के मझौली, कुसमी, सिहावल एवं अन्य तहसील अंतर्गत रहने वाले श्रमिक तमिलनाडु के चेन्नई में रहकर कंपनियों में काम किया करते थे। लॉकडाउन के दौरान सभी श्रमिक चेन्नई में ही फंस गए थे, 3 महीने के लॉकडाउन में उक्त श्रमिकों को खाने पीने की भारी समस्या होने लगी थी।
जानकारी के अनुसार उक्त सभी श्रमिक अपने गृह ग्राम बस नंबर टीएन 58 एएम 1113 से दो दिन पहले तमिलनाडु से चले थे बताया गया कि बीते शुक्रवार को 10 बजे के लगभग श्रमिकों को लेकर बस सीधी जिले में प्रवेश कर रही थी।
श्रमिकों के बताए अनुसार श्रमिक रवि रावत निवासी ख़िरखोरी पीछे सीट पर बैठा हुआ था कि सुबह अचानक संदिग्ध तरीके से उसकी बस में मौत हो गई है।
भाग रही बस को चुरहट पुलिस ने दबोचा
बताया गया कि श्रमिक की मौत के बाद बस चालक आनन-फानन में सभी श्रमिकों को उतार कर भागने लगा। जहां ग्रामीणों द्वारा भोपाल कंट्रोल रूम को पूरे मामले की जानकारी दी गई कंट्रोल रूम ने चुरहट थाने को मामले से तत्काल अवगत कराया जहां तत्काल चुरहट टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा ने बस का पीछा कर ड्राइवर सहित बस को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के बाद होगा अंतिम संस्कार
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुरहट स्वास्थ्य केंद्र के मरचुरी में मृतक रवि रावत का शव रखा गया है। बताया गया कि उक्त शव को सेनीटाइज किया जा रहा है तथा कोरोना जाँच का सैंपल लिया गया है। कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद मृतक के शव का दाह संस्कार किया जाएगा।
कलेक्टर ने की अपील
कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने सभी जिले के निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि तमिलनाडु से सभी आने वाले श्रमिक जिला चिकित्सालय में एवं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपना चेकअप जरूर कराएं। कलेक्टर ने अपील की है कि किसी भी तरह की घबराने की जरूरत नहीं है किसी भी तरह की सर्दी खांसी बुखार जुखाम होने पर या रूटीन चेकअप कल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में अवश्य कराएं। जो श्रमिक नहीं आ सकते हैं वो कंट्रोल रूम को सूचना दें जिसमें स्वास्थ्य विभाग का अमला घर में ही जाकर चेकअप करेगा।
वहीं सभी जिलेवासियों से अपील की है कि अपने आसपास में कोई भी बाहर से आना वाले व्यक्ति की कंट्रोल रूम में सूचना दें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में चेकअप अवश्य कराएं।
News TOP Footer